Rooh Afza benefits in Hindi! रूह अफजा : कई स्वास्थ्य लाभों के साथ एक ताजा पेय!

परिचय – Introduction

भारत में गर्मियों ने दस्तक दे दी है । भारतीयों को गर्मियों में दो चीजें बेहद पसंद है, एक आम और दूसरा रूह अफजा । रूह अफजा, कई स्वास्थ्य लाभों के साथ एक ताजा पेय है! आज हम रूह अफजा के हिंदी में लाभों (Rooh Afza benefits in Hindi) के बारे में बात करेंगें। जी हाँ, रूह अफजा भारत में गर्मियों के दौरान पीये जाने वाला ग्रीष्मकालीन पेय है। भारत में रूह अफजा की पहचान एक शरबत के रूप में है। रूह अफजा भारत में एक बहुत पॉपुलर ब्रान्ड है । मार्च 2020 में जब भारत में लॉकडाउन लगा था तब इसको आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया गया था । यह अपने ताजा स्वाद ऑर कई स्वास्थ्यवर्धक लाभों के लिए जाना जाता है। रूह अफजा एक मीठा, गुलाब की खुशबू और स्वाद वाला पेय पदार्थ है। इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें दूध मिलाया जाता है। आज हम रूह अफजा को बनाने वाली 117 साल पुरानी हमदर्द कंपनी और इस के साथ रूह अफजा को पीने से होने से होने वाले लाभों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

रूह अफजा का इतिहास – History of Rooh Afza.

रूह अफजा फलों और जड़ी बूटियों का एक शानदार और अनूठा मिश्रण है। रूह अफजा का आनंद हम लगभग एक सदी से ज्यादा समय से ले रहे हैं। रूह अफजा पहली बार आज से 117 साल पहले  साल 1907 में हकीम हाफिज अब्दुल मजीद जो कि भारत में एक यूनानी चिकित्सक थे उनके द्वारा बनाया गया था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा के रूह अफजा की शुरुआत एक शर्बत के तौर पर ना हो कर एक यूनानी दवाई के रूप में की गई थी। हकीम साहब ने अपने दिल्ली के दवाखाने मैं एक खास तरह का पेय तैयार किया ओर इस पेय का नाम रखा “रूह अफजा”। हकीम साहब का उद्देश्य एक ऐसा पेय तैयार करना था जो लोगो को गर्मियों के दौरान लू से बचा सके।

History of Rooh Afza
History of Rooh Afza

कंपनी की सफलता

अगर हम कंपनी के विस्तार की बात करें तो यह लगभग 25 देशों में अपने 600 से अधिक प्रोडक्ट्स बेचती है। अगर हम दुनिया भर में कंपनी के आउटलेट्स की बात करें तो इनकी गिनती लगभग 5,00,000 के करीब है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में कंपनी का टर्नओवर लगभग ₹700,00,00,000 था।

रूह अफजा की सामग्री | Ingredients of Rooh Afza

रूह अफजा को प्राकृतिक जड़ी बूटियों के मिश्रण से बनाया गया है। अपने शुरुआती दिनों में रूह अफजा में गुलाब जल, केवड़ा, नारंगी, किसमिस, पानी, तरबूज, धनिया और अन्य जड़ी बूटियों का मिश्रण शामिल किया जाता था। यह सभी सामग्री मिलकर “रूह अफजा” को एक न भूलने वाला स्वाद और सुगंध प्रदान करते थे।  रूह अफजा का निर्माण कुदरती जड़ी बूटियों के द्वारा किया जाता है। इसकी यह खासियत, इसे बाजार में मौजूद दूसरे चीनी के द्वारा तैयार किये गए पेय पदार्थों के मुकाबले एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनाते है।

रूह अफजा के हिंदी में लाभ| Rooh Afza Benefits in Hindi

रूह अफजा के बहुत से स्वास्थ्यवर्धक लाभ है। रूह अफजा के इन लाभों ने रूह अफजा को भारत में ग्रीष्मकालीन ऋतू में पीये जाने वाला भारतीयों का एक पसंदीदा पेय बना दिया है। रूह अफजा के लाभ निम्नलिखित हैं:-

पाचन में मदद करता है – Helps in Digestion:-

ग्रीष्मकालीन रूप में रूह अफजा पीने से यह पेट पर ठंडा प्रभाव डालता है, जो पाचन समस्याओं हूँ दूर करने में मदद करता है।

हीट स्ट्रोक से राहत प्रदान करता है – Provides Relief from Heat Stroke:-

रूह अफजा एक प्राकृतिक कुलेन्ट (coolant) का काम करता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है। इसके साथ यह शरीर को भी ठंडा रखता है।

ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है – Boosts Energy Level :-  

रूह अफजा के निर्माण के दौरान इसमें प्राकृतिक तत्व शामिल किए जाते हैं। गर्मियों में जब पसीने की वजह से हमें शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है तब रूह अफजा का सेवन करने से हमें तत्काल ऊर्जा की प्राप्ति होती है। कसरत करने के बाद जब आप थका हुआ महसूस करते हैं तब इसका सेवन एक आदर्श सेवन बन जाता है।

वजन घटाने में मदद करता है – Helps in weight loss :

आज के आधुनिक युग में जब दूसरे शीतल पेय पदार्थों में बहुत अधिक शुगर की मात्रा पाई जाती है। इसके मुकाबले में रूह अफजा का निर्माण प्राकृतिक तत्वों से किया जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में कम कैलोरीज़ में अधिक ऊर्जा मिल जाती है। जो आपको वजन घटाने में मदद करता है।

एक प्राकृतिक ठंडाई का काम करता है – Acts as a natural coolant:-

रूह अफजा का सेवन ग्रीष्मकालीन ऋतु के दौरान आपके शरीर का तापमान नियंत्रित बनाए रखने में सहायक होता है और शरीर को ठंडा रखता है। शरीर के तापमान को गर्मियों के दौरान नियंत्रण में रखने से आपको कई स्वास्थ्य वर्धक लाभ प्राप्त होते हैं।

रूह अफजा की कीमत और स्वाद – Rooh Afza Price and Flavors  

रूह अफजा को अगर तुलनात्मक रूप में देखा जाए तो यह एक सस्ता और स्वास्थवर्धक पेय पदार्थ है। इस के साथ यह विभिन्न स्वादों में भी उपलब्ध होता है। रूह अफजा आम तौर पर बाजार में 750 मिलीलीटर से लेकर एक लीटर तक की बोतलों में उपलब्ध है और इसकी कीमत लगभग ₹80 से ₹120 प्रति बोतल जब तक है। रूह अफजा विभिन्न स्वादों जैसे आम, नारंगी और नींबू में उपलब्ध है।  रूह अफजा की कीमत इसके स्वाद और पैकेजिंग पर भी निर्भर करती है।

रूह अफजा को घर पर कैसे बनाएँ – How to make Rooh Afza at Home –

“रूह अफजा” को घर पर बनाना बहुत सरल और आसान है। रूह अफजा को घर में बनाने के लिए रेसिपी नीचे दी जा रही है:-

  1. सबसे पहले एक ग्लास लें,
  2. फिर इसमें रूह अफजा सिरप के दो-तीन बड़े चम्मच डालें,
  3. फिर गिलास में ठंडा पानी डालें और इसे अच्छी तरह हिलाएँ या मिक्स करे,
  4. गिलास में अपनी जरूरत के अनुसार बर्फ़ के टुकड़े डालें,
  5. फिर ताजा पुदीने की पत्तियों ओर नींबू के स्लाइस के साथ इसे सजाएँ

अब आपका रूह अफजा घर मेँ आए मेहमानों के लिए यह अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करने के लिये तैयार है।

Rooh Afza
Rooh Afza

निष्कर्ष – Conclusion

रूह अफजा एक स्वादिष्ट और स्वास्थवर्धक पेय पदार्थ है। यह आपके स्वास्थ वह शरीर को कई लाभ प्रदान करता है। अगर आप इस ग्रीष्मकालीन ऋतु के दौरान किसी चीनी वाले पे पदार्थ का विकल्प तलाश कर रहे हैं तो रूह अफजा आप के लिए एक सही ओर बेहतरीन विकल्प हैं । आप इसे घर पर ही बनाएं अपने परिवार और मेहमानों के साथ इसके स्वाद का आनंद लें ओर बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करें।

यदि ये लेख आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ इसको शेयर करना ना भूले|

आपका धन्यवाद|

Leave a Comment